हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। श्री गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में चल रही संत श्री सतगुरु रविदास कथा के पांचवे दिन कथावाचक सागर आनंद जी महाराज ने भक्तों को प्रवचन करते हुए कहा कि संत श्री गुरु रविदास के दिये गये संदेश का महत्व आज के युग में बड़ा ही प्रासंगिक है। उनके द्वारा किए हुए संदेश से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें जात-पात, ऊंच-नीच का भेदभाव त्याग मानव जाति की सेवा के लिए कार्य करें। सतगुरु रविदास जी महाराज किसी जाति विशेष के लिए नहीं जिए, बल्कि उन्होंने मानव जाति उत्थान तथा सृष्टि के कल्याण के लिए अपना जीवन व्यतीत किया। सतगुरु रविदास की महिमा का वर्णन करते हुए कथावाचक सागर जी महाराज ने कहा कि हमें अपने समाज में फैली बुराइयों को समाप्त कर भक्तिभाव का आचरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ पल की सच्चे मन से की गई भक्ति ही असली साधना होती है तथा इससे मनुष्य का मन-मस्तिष्क व हृदय पवित्र हो जाता है, जो मनुष्य के कल्याण का माध्यम भी बनता है। हमें सतगुरु के बताए गए आदर्शों का अनुपालन कर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। पश्चिम अंबर तालाब स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में सप्ताह भर चलने वाली कथा में पहुंच भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने सागर आनंद जी महाराज का माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारत कुमार, विपिन कुमार, सत्यपाल सिंह, मुकेश नौटियाल, हिमांशु, मास्टर रामस्वरूप, बबलू, मनोज, राहुल सहित अनेक भक्त गण मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours