हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्ति ब्यूरो) रुड़की। नगर के सामाजिक संगठन श्री सेवक संस्था द्वारा प्रेम नगर स्थित माता के मंदिर प्रांगण में आँखों का निःशुल्क कैंप लगाया गया, जिसका उद्घाटन  भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल द्वारा किया गया।इस कैंप में आई क्यू अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स के द्वारा लोगों का निःशुल्क आँखों का चेकअप किया गया तथा जिन लोगों की आँखों में मोतियाबिंद का शिकायत पाई गई उनका निःशुल्क ऑपरेशन आई क्यू अस्पताल में किया जायेगा। कैंप का उद्धघाटन करते हुए भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि मनुष्य की आंखें अनमोल है, जिनकी सुरक्षा एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए समय-समय पर इनकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने संस्था के द्वारा समय-समय पर इस तरह के निशुल्क शिविरों के माध्यम से नेत्र एवं अन्य शारीरिक परीक्षण कराए जाते रहने पर आयोजकों को बधाई दी तथा उन्हें आश्वासन दिया कि उनके द्वारा जो भी संभव सहयोग हो पाएगा वे संस्था को देते रहेंगे। इस दौरान श्री सेवक संस्था के संचालक अभीमन्यु ने कहा कि उन्हें समाज में ऐसे लोगों की सेवा करके बहुत खुशी मिलती है जो महंगा इलाज कराने में असमर्थ हैं। शिविर में लगभग 180 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनके नेत्र की जांच के साथ ही आंखों की विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों की संस्था के द्वारा आई क्यू अस्पताल के सहयोग से फ्री इलाज कराया जाएगा। संस्था की ओर से गौरव गोयल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पंकज सैनी आर्य, आदित्य धीमान, मोहित धीमान, वैभव आर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्तिथ रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours