हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बुग्गावाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालवाला खालसा गांव की प्रधान श्रीमती सलेलता ने थाने में तहरीर देकर ग्राम पंचायत भूमि को कब्जा मुक्त करने की गुहार लगाई है। उन्होंने तहरीर में बताया कि ग्राम पंचायत लालवाला खालसा के मजरा ग्राम लालवाला मजबता में सड़क के पूरव दिशा में पानी की टंकी के पास ग्राम पंचायत की कुछ भूमि खाली पड़ी हुई है। 
उन्होंने तहरीर में बताया कि ग्राम पंचायत भूमि पर गांव के ही लोगो ने उपलों के कूप, झोपड़ी आदि बनाकर जबरन कब्जा कर लिया है। जो कि गैरकानूनी है। उन्होंने पुलिस से ग्राम पंचायत भूमि को सभी लोगों से कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours