हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ समाजसेवी वीर गुर्जर अपने साथी उत्सव तोमर, अनुज चौधरी के साथ लगभग शाम 7:30 बजे प्रेम नगर पुल के करीब पैदल मार्ग से गुजर रहे थे। तभी अचानक होने कुछ व्यक्ति गंगा किनारे घाट के समीप दारू (मंदिरा) का सेवन करते हुए दिखाई दिए।
देखें वीडियो
उन्होंने घाट पर सेवन कर रहे व्यक्तियों को दबोच कर नसीहत देकर वहां से भगाया तथा उन्हें चेतावनी देते हुए आगे गलती ना करने के लिए कहा गया। समाजसेवी वीर गुर्जर ने बताया कि पवित्र गंगा मैया हमारी पूजनीय तथा पूर्ण संसार की जीवन दायनी भी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी में लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आकर मां गंगा में स्नान कर अपने आप को सौभाग्य के रुप में मानते हैं। और श्रद्धालुओ की आस्था पर किसी भी तरह की ठेस बिल्कुल की भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई मां गंगा के क्षेत्र में किसी भी तरह का दारू का सेवन या कारोबार करता हुआ पाया जाता है तो उसे तुरंत पुलिस प्रशासन को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि मां गंगा के क्षेत्र में लगातार दारू के साथ साथ असामाजिकता फैलाने वालो के खिलाफ भी अभियान जारी रहेगा। आपको बात दें कि 26 अप्रैल की रात 11 बजे उत्तरी हरिद्वार स्वामी नारायण घाट पर भी एक प्रेमी जोड़े ने असामाजिकता फैलने की नाकाम कोशिश की थी, जभी सामाजिक संगठन ने पुलिस को इसकी सूचना दी और कार्यवाही करवाई गई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours