हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में प्रशासन की व्यस्तता कहे या सुस्ती उसका ये हाल है कि जिम्मेदार नेताओ और अधिकारियों के पास सामाजिक समस्याओं हेतु रुचि का अभाव देखा जा रहा हैं। ताजा मामला कनखल क्षेत्र मे भैरव मंदिर के पास नाले का है, जहाँ कृष्णा नगर की पुलिया पर शाम को यातायात व्यवस्था खराब होने के कारण पुलिस ने पिछले वर्ष सड़क के किनारे लोहे और सीमेंट वाला पीलर लगा दिया था। ताकि बड़े चार पहिये वाले वाहनो का आना बंद हो जाये। लेकिन अधूरी तैयारी के कारण हाई वे पर कोई साइन बोर्ड या गैस एजेंसी के पास दूसरा पीलर न होने के कारण बाहरी यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है। क्योकि उनको नही पता होता कि आगे चार पहिये वाहनो के लिये रास्ता बंद है। जिसके कारण उन्हें 300 मीटर तक बैक गियर लगा कर वापस आना पड़ता है, जिससे अन्ये वाहनो को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता हैं। इस विषय मे नगर निगम हरिद्वार के अलावा स्थानीय नेताओं को समय समय पर अवगत कराने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नही हुवा। उसके बाद राष्ट्रीय हिन्दी सा० समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज व HKG NEWS पोर्टल के सौजन्य से बाहरी वाहन के चालको को अवगत कराने हेतु फ्लेक्स लगाया गया है। कृष्णा नगर से नाले के किनारे इस रूठ पर प्रतिदिन सैकड़ो दुपहिया वाहन गुजरते हैं। नगर निगम के माध्यम से एक काम तारीफें काबिल किया गया कि निर्मल आश्रम वालो ने अपने गेट के सामने बड़े ही ऊँचे 2-2 स्पीड ब्रेकर बनाए थे। जिनको अभी कुछ सप्ताह पहले हटाया गया था। जनता की स्थानीय प्रशासन से अपील है कि इस रूठ के इस्तेमाल को देखते हुवे इस सड़क को बनवाया जाय।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours