हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। शहर के व्यस्तम क्षेत्र चंद्राचार्य चौक के पास आज शाम को उस समय हड़कम्प मच गया जब एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गडियो को रौंदता हुआ आगे बढ़ने लगा जिस कारण वहां मौजूद लोगों को भी चौट आयी जिसके बाद लोगो ने कार सवार को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी,
मौके पर पुलिस कर्मियों ने पहुच कर वाहन स्वामी और वाहन दोनों को कब्जे में ले लिया।
                        देखें वीडियो

क्या था पूरा मामला:
जब राष्ट्रीय हिन्दी सा० समाचार पत्र के समाचार सम्पादक मनीष लखानी ने ज्वालापुर रेलवे चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी से इस मामले की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि चंद्राचार्य चौक पर विवेक विहार कॉलोनी में एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़ी गड़ियों को टक्कर मारी ओर सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस, ज्वालापुर रेलवे चौकी प्रभारी रतूड़ी ने बताया कि वाहन स्वामी और वाहन दोनों को चौकी में ले जाया गया, फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा किसी प्रकार की तहरीर नही मिली हैं
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours