हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। जम्मू शहर के बीचों-बीच स्थित भीड़-भाड़ वाले बस स्टैंड इलाके में संदिग्ध आतंकी धमाके में तीस लोग घायल हो गए, जबकि एक की गंभीर हालत में मौत हो गई।मरने वाला युवक हरिद्वार जिले के गांव टोडा एहतमाल का निवासी है जो वहां दर्जी का काम करता था। जम्मू में बस स्टैंड के पास गुरूवार की दोपहर करीब बारह बजे हुए ग्रेनेड विस्फोट में तीस लोगों के घायल होने की खबर है। इस बिस्फोट में एक युवक की मौत हुई है जो कि हरिद्वार के रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोडा एहतमाल निवासी है।

लगभग सतरह वर्षीय शारिक जम्मू में दर्जी का काम करता था और वह बुधवार को अपने मामा के साथ ही जम्मू गया था। दर्जी की दुकान टोडा कल्याणपुर निवासी व्यक्ति की है। इसके पिता का करीब दो वर्ष पहले देहांत हो चुका है। यह दो भाई हैं बड़ा भाई गांव में ही दर्जी का काम करता है। घटना की जानकारी पाकर युवक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी।सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours