हरिद्वार की गूंज (24
*7)
(मुकेश राणा) हरिद्वार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने प्रसपा लोहिया प्रदेश कार्यालय से अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के बुलंद दरवाजे पर उनके 807 वें उर्स के मौके पर देश व प्रदेश की खुशहाली व तरक्की के लिए  सैय्यद मकसूद अशरफ व सैय्यद हम्माद अशरफ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल को चादर लेकर रवाना किया। शिवपाल जी ने कहा कि हम अपने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है!देश में शांति हो,देश में प्रगति हो यह हम दुआ मांग रहे है। साथ ही यहां से दिया जाने वाला प्रेम का संदेश सभी तक पहुंचे और लोग नफरतों को नकार दें! देश की सीमाएं सुरक्षित रहें और हम हमारे सैनिकों की कुशलता की कामना करते हैं। हम उर्स में आने वाले सभी जायरीनों का भी स्वागत करते हैं। हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ के उर्स के मौके पर पूरे विश्व से लोग धर्म, जाति, भाषा के बंधन तोड़कर साथ-साथ अपनी अकीदत के फूल पेश करते हैं। उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में अकीदतमंद लोग उर्स में आते हैं। अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के दर पर लाखों की संख्या में लोग हर साल पहुँचते हैं।उर्स की शुरूआत रजब का चांद दिखाई देने पर 7 मार्च से हो गई है। वहीं मीडिया को सम्बोधित करते हुऐ श्री यादव ने कल संतकबीरनगर में यूपी के मंत्री के सामने जिला कार्ययोजना समिति की बैठक में बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को पुलिस की मौजूदगी में पीटने की घटना को लोकतंत्र में काला अध्याय बताया!कल प्रदेश व देश ने भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा देखा, इस मौके पर पूर्व सांसद भगवती प्रसाद शुक्ला, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल, प्रसपा बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र, प्रवक्ता व महानगर अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना,महासचिव मोहम्मद शाहिद,महासचिव विनीत शुक्ला बीनू,पार्टी प्रवक्ता मो.शाहिद, प्रवक्ता अशरफ मिया, ई.अरविन्द आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours