हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। रामपुर स्थित मदरसा मिस्बाह-उल-उलूम में आयोजित सालाना जलसे में उलेमाओं द्वारा कहा गया कि अल्लाह और उसके पाक रसूल के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही दुनिया व आखिरत संवर सकती है। बीती रात रामपुर में हुए दीनी जलसे में हजरत मौलाना सलमान बिजनौरी, मौलाना हुसैन अहमद देवबंद, मौलाना मोहम्मद मुस्तकीम हापुड़ तथा मौलाना मसलीहुद्दीन साहब ने कहा कि रसूल के बताए हुए आदर्शों को अपना कर ही मुसलमान दीन व दुनिया में कामयाबी हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाबंदी के साथ नमाज अदा करने व कलाम ए पाक पढ़ने से दीन और दुनिया में कामयाबी हासिल हो सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुसलमान आज फर्ज को छोड़कर रस्म को अदा कर रहा है, जिसकी वजह से आज वह इस दुनिया में रुसवा और परेशान हो रहा है, यदि मुसलमान शादी- विवाह और दूसरे मौकों पर फिजूलखर्ची छोड़ दे तो उसे इस दुनिया में रुसवा नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने बयान करते हुए कहा कि बच्चों की दीनी तालीम और कुरान करीम हिप्स करने वाले बच्चों के वालिददेन के सिर पर कयामत के दिन अल्लाह ताला ऐसा ताज पहन आएगा, जिसकी रोशनी आफताब की रोशनी से कहीं ज्यादा होगी। उलमाओं द्वारा बयान करते हुए कहा गया कि अनावश्यक तौर पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने से भी हमारे मासरे में बिगाड़ पैदा हो रहा है।उन्होंने जलसे से खिताब करते हुए कहा कि मुसलमान शादियों में गाना-बजाना,सूदखोरी जैसे कामों से बचें तथा दयानतदारी,हमदर्दी और यकजहती की मिसाल पेश करें। जलसे का आगाज तिलावते कलाम ए पाक से हुआ तथा मदरसे में कुरान हिप्स करने वाले दर्जनभर बच्चों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मौलाना मुशर्रत अली, मुफ्ती मोहम्मद ताजिम, मौलाना नसीम अहमद कासमी, कारी नफीस अहमद, कारी मोहम्मद मुर्तजा, कारी मुराद अली, कारी अब्दुल रहमान, मौलाना फरमान अली, मौलाना मोहम्मद इजहार, कारी अबूजर, मास्टर एजाज अली, डॉक्टर मोहम्मद मतीन, हाजी जरीफ अहमद, हाफिज अब्दुल समी, इरशाद उर्फ काका, हाजी मोहम्मद असलम, हाफिज मोहम्मद सुफियान, हाफिज नसीम अहमद, हाफिज नदीम, हाफिज अनस, हाफिज मोहम्मद यूनुस, हाफिज मोहम्मद ओवैस, हाफिज नसीम, हाफिज कामरान, मोहम्मद मोईन, मोहम्मद मोहसिन, डॉक्टर मोहम्मद मुस्लिम आदि मौजूद रहे। जलसे के अंत में देश की तरक्की, अमन-शांति, खुशहाली तथा कौम की फलाहो वहबुदी की विशेष दुआ की गई।निजामत मौलाना अब्दुल रहमान ने की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours