हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए  दारुल उलूम ने पूर्व की तरह ही इस बार भी राजनीतिक दलों के नेताओ से दूरी बनाने का ऐलान किया है दारुल उलूम के मोहतमिम अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि चुनाव के समय मे राजनीतिक दल के नेता आते है और मीडिया में जानकारी देते है कि दारुल उलूम ने उनका समर्थन किया है इसी को देखते हुए यह प्रतिबन्ध लगाया गया है जिसका समर्थन अन्य मदरसा संचालको ने भी किया है। मदरसा शेखुलहिन्द के मोहतमिम मुफ़्ती असद कासमी ने कहा कि दारुल उलूम के मोहतमिम अबुल कासिम नोमानी यह ऐलान है कोई भी सियासी पार्टी हो वह इस मौके पर दारूल उलूम में आना चाहती है उनका एक ही मकसद होता है की मीडिया के सामने पूरी दुनिया को दिखाया जाए की दारूल उलूम  उनकी पार्टी के साथ है हालांकि दारुल उलूम देवबंद बार-बार इस बात को कहता आ रहा है की दारुल उलूम देवबंद सियासी नहीं है सियासत से दारुल उलूम देवबन्द का कोई संबंध नहीं है दारुल उलूम सिर्फ शिक्षा का इदारा है तो उसका दूसरा मतलब निकाला जाता है
                        देखें वीडियो
मीडिया में दिखाया जाता है कि यह बड़े-बड़े नेता दारुल उलूम गए हैं और दारुल उलूम उनका समर्थन करता है और उनके साथ में हैं तो उसी को मद्देनजर रखते हुए मोहतमिम साहब ने यह ऐलान जारी किया है कि हम किसी भी सियासी पार्टी या राजनेता से मुलाकात नहीं करेंगे जिस तरह से पहले मुलाकात नहीं करते थे इसी तरह अब की बार आगामी चुनाव में भी मुलाकात नहीं करेंगे इसके अलावा चुनाव के बाद कोई भी दारुल उलूम आए उनका इस्तकबाल किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours