हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कालिका मंदिर रोड पर खड़ी एक मारुति वैगन आर गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर धू-धू कर जलने लगी। अचानक कार में आग लगने से राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड तथा थाना पुलिस द्वारा आग पर बड़ी मशक्कत के साथ काबू पाया गया।
देखें वीडियो
गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गयी हैं। आग लगने की घटना में किसी जान की हानि नही हुई है, पुलिस द्वारा आग लगने के संबंध में जांच कर पाया गया कि गाड़ी के पास एक कूड़ादान रखा था। जिसमे किसी व्यक्ति के द्वारा कूड़े में आग लगाई गई थी। आग धीरे धीरे पास खड़ी गाड़ी ने पकड़ ली। जिससे गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। गाड़ी मालिक का नाम विकास अग्रवाल पुत्र स्व0 श्री घनश्याम अग्रवाल निवासी 179 लुनिया मोहल्ला, देहरादून है। गाड़ी नंबर UK07 AM 8021 wagon r white color जो शाम के 6 बजे खड़ी की गई थी। आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours