हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भाजपा उम्मीदवार डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश की प्रगति एवं विश्व पटल पर शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहे भारतवर्ष को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की जरूरत है। उक्त् विचार डा.निशंक ने ज्वालापुर स्थित देव मंदिर प्रांगण में हुए मुख्य चूनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।
       देखें वीडियो: कार्यालय कि की पूजा
उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष जहां आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है, वहीं भारत की शक्ति का विश्व के देशों ने लोहा माना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच वर्ष का कार्यकाल बेहद सफल रहा है। अब क्योंकि लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है तो एक बार फिर इस देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है। जनता पिछले छह दशकों से भ्रष्टाचार एवं महंगाई का दंश झेल रही है, किंतु भाजपा के केंद्र की सत्ता में आने के बाद से देश में भ्रष्टाचार तथा महंगाई पर लगाम लगी है। डॉ. निशंक ने कहा कि उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में सांसद के रूप में पिछले पांच वर्षों में विकास के अनेक कार्य संपन्न कराए हैं तथा जनता का दोबारा उन्हें आशीर्वाद मिला दो वह अगले पांच सालों में हरिद्वार का कायाकल्प ही बदल देंगे।
                देखें वीडियो: क्या कहा
               ओमप्रकाश जगदंबनी ने
उन्होंने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में उन्होंने एक लाख से ऊपर उज्जवला के गैस कनेक्शन तथा अन्य गरीबों की सहायता हेतु चलाई जाने वाली केंद्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ जनता को पहुंचाया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, आदेश चौहान, संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, यतीशवरानंद,सुबोध राकेश आदि ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने की। पार्टी प्रत्याशी डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेसी नेता मास्टर सत्यपाल सिंह, महिला नेत्री किरण सिंह तथा डालचंद आदि नेताओं का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक अश्वनी कौशिक, मयंक गुप्ता, डॉ कल्पना सैनी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, विमल ओमप्रकाश जगदंबनी, अशोक त्रिपाठी, श्यामवीर सैनी, अमीलाल बाल्मीकि, गौरव गोयल, राजेश सैनी, विनोद शर्मा, अमन त्यागी, मनोज नायक, सुभाष वर्मा, सुनील साहनी, जितेंद्र पुंडीर, अरविंद गौतम, सुशील चौहान, प्रमोद शर्मा, मनोज गर्ग, राव काले खां, हरिमोहन गुप्ता, अनूप शर्मा, असगर अली, डॉ.अनिल शर्मा, सावित्री मंगला, जितेंद्र चौधरी, सुभाष चंचल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours