हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं समाजसेवी गौरव गोयल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके भौतिक संसाधनों से नहीं अपितु उसके अच्छे नागरिकों पर निर्भर है। नागरिकों का निर्माण अच्छी शिक्षा से होता है, जहां एक परिवार बच्चे की पहली पाठशाला है तो वहीं विद्यालय एक सांस्कृतिक परिवेश में अनेकों बच्चों को एक साथ संस्कारित करने की पाठशाला होती है।उक्त् विचार उन्होंने लॉर्ड कृष्णा स्कूल में आयोजित मेधावी स्कूली बच्चों को पुरस्कार वितरण करने के अवसर पर व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि स्कूल में अध्यापकों द्वारा इन बच्चों को जो संस्कारी शिक्षा दी जा रही है, उससे बच्चों का आने वाला भविष्य उज्जवल होगा। स्कूल के डायरेक्टर राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं तथा शिक्षक एक कुम्हार की तरह है, जो उनका भविष्य का सुंदर निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्थापित यह स्कूल गत 27 वर्षों से हजारों बच्चों को विद्यालय में अच्छी शिक्षा दे रहा है, इससे आज अनेकों बच्चे अपना सफल, समृद्ध एवं सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं और देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। स्कूल के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य एवं प्रसिद्ध रंगकर्मी नरेंद्र आहूजा ने कहा कि थिएटर के माध्यम से बच्चें कला तो सीखते हैं उनके शिक्षक भी थिएटर से जुड़कर उनके विषय को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का हुनर भी सीख रहे हैं। गौरव गोयल ने स्कूल में वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, साथ ही कई अभिभावकों को भी स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया गया जो अपने बच्चों को सही समय पर पूरे साल स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। इस अवसर पर अनिल कुमार, दिव्यांशी कटिहार, विमलेश, तृप्ति वर्मा, अनीता, प्रीति पांडे, रूबी सैनी, राखी, नेहा, श्रद्धा, राधिका, वीणा, अंशुल, प्रियंका आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। स्कूल के डायरेक्टर उपाध्याय द्वारा गौरव गोयल का भी मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours