हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष नगर स्थित मेडिकल की दुकान पर पार्षद अनुज सिंह ने नशे के कैप्सूल बिक्री का आरोप लगाया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद अनुज सिंह ने अपने साथी कुँवर बाली, रईस के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुँच कर नशे के कैप्सूल बिक्री कर रहे दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ लिया है। दुकानदार एक ग्राहक को नशे के कैप्सूल दे रहा था। नशीले कैप्सूल की बिक्री की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान से नशे के कैप्सूल भी बरामद किए हैं। पार्षद अनूज सिंह ने बताया कि काफी समय से सुभाष नगर में स्थित सहारा मेडिकल स्टोर पर नशे के कैप्सूल बेचने की सूचना लगातार मिल रही थी।

देखें वीडियो
आज मेडिकल स्टोर मालिक को नशे के कैप्सूल बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा है उन्होंने बताया कि जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने मौके पर आकर कैप्सूल बरामद कर लिए हैं। लेकिन दुकानदार मौका देख कर फरार हो गया है। आपको बता दे कि जनपद में जगह जगह मेडिकल स्टोर की बाढ़ सी आ गई है। शहर से लेकर गांव गांव तक हर गली मोहल्ले में हर चौराहे पर मेडिकल स्टोर देखे जा सकते है। ज्यादा कर मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों का गोरख धंधा भी बड़े जोरों पर चल रहा है। इस गोरख धंधे में जहां युवा पीढ़ी अंधकार की ओर जा रही है वही नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले चांदी ही चांदी काट रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण नौजवानों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। लेकिन विभागीय अधिकारी मूर्ख दर्शक बनकर नशीली दवाइयों के कारोबार को और बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours