हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद अरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी महोदय ने सीतापुर मे स्तिथ जिला सहकारी बैंक के एटीएम के शटर को काटकर चोरी करने के प्रयास तथा एटीएम के सीसीटीवी कैमरे को चोरी करने वाले अभियुक्तो का माल सहित ज्वालापुर कोतवाली मे खुलासा किया है। आपको बतादे की जिला सहकारी बैंक सीतापुर के शाखा प्रबन्धक ने जिला सहकारी बैंक के एटीएम के शटर को काटकर चोरी करने के प्रयास तथा एटीएम के सीसीटीवी कैमरे को चोरी करने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजिकृत कराया था। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी महोदय के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रधिकारी सदर, महोदय के निर्देशन में घटना के अनावरण करने के लिए टीमो का गठन किया गया। इसी क्रम में जटवाड़ा पुल नहर पटरी बैराज के पास पुलिस गस्ती के दौरान दो व्यक्ति मोटर साईकिल खडी कर बात करते दिखाई दिए। जो पुलिस को आता देख तत्काल भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने के कारण उनका पीछा कर दोनों व्यक्तियो में से एक व्यक्ति को पकड़ लिया तथा दूसरा भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से एक मोटर साईकिल पल्सर, एक सीसीटीवी कैमरा, एक ऑक्सीजन सिलेंडर, एक गैस सिलेंडर पांच लीटर, कलर स्प्रे तथा 2700 रुपये चोरी किये हुए बरामद किए है। पुलिस की गहनता से पूछताछ करने पर अभियुक्त रमेश पुत्र नरेश पाल यादव निवासी सुभाषनगर तिलक कॉलोनी गन्ना मिल बदायू रोड थाना सुभाषनगर जिला बरेली ने बताया कि हम दोनों ने कुछ दिन पूर्व रात्री के समय कनखल क्षेत्र से बंगाली अस्पताल के पास बैंक का ताला काटकर उससे पैसे चोरी किये थे। उसने बताया कि सीतापुर रोड़ जिला सहकारी बैंक के एटीएम को भी काटने का प्रयास हमने ही किया था। अचानक एटीएम की तरफ पुलिस को आता देख हम लोग वहां से भाग निकले थे। उसने बताया कि हम लोग गैस कटर से बैंको तथा एटीएम का ताला काटकर पैसे चोरी करते है। तथा दूसरा अभियुक्त विकास उर्फ गोलू पुत्र राम बाबू निवासी शांति विबहार थाना सुभाषनगर जिला बरेली अभियुक्त फरार है। पुलिस टीम में उ०नि० सुनिल रावत, का० राकेश, का० मनोज मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours