हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। सहारनपुर लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 24 मार्च को सहारनपुर के बेहट तहसील की शिवालिक पहाड़ियों में स्थित सिद्ध पीठ माँ शाकम्भरी देवी कर दर्शन कर चुनावी शंखनाद करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्ध पीठ माँ शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के बाद बेहट इलाके के नागल माफी में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री करीब साढ़े 10 बजे सहारनपुर के सरसावा एयरफोर्स के हैलीपैड पर विमान द्वारा पहुचेगे वहां से हैलीकॉप्टर में सवार होकर 11:15 पर सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी आएंगे मां शाकम्भरी देवी मन्दिर के ठीक पास में ही हैलीपेड बनाया गया मन्दिर मे पूजा-पाठ कर  मा का आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री शाकम्भरी के पास स्थित नागल माफी गांव में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर यूपी विधानसभा नम्बर 1 बेहट से चुनावी बिगुल का आगाज करेंगे जनसभा खत्म कटने के बाद योगी 1:20 पर हैलीकॉप्टर से वृन्दावन के लिए उडान भर रवाना होंगे वही मुख्यमंत्री की इस चुनावी जनसभा को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है
देखें वीडियो: महंत ब्रह्मचारी सहजानन्द शंकराचार्य आश्रम बेहट
साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किये गए है। इतना ही नही जनसभा को लेकर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी जोर शोर से तैयारियो में जुटे हुए है।
             देखें वीडियो: दिनेश कुमार
                 एसएसपी सहारनपुर
वही शाकम्भरी में स्थित शंकराचार्य आश्रम के महंत ब्रह्मचारी सहजानन्द ने कहा कि हमे बहुत खुशी है कि मुख्यमंत्री माता कर दर्शन कर बेहट इलाके में जनसभा कर रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी गठबंधन से कोई फर्क नही पड़ता माता का आशीर्वाद और साधु संतों का आशीर्वाद मोदी के साथ है। मोदी एक बार फिर जीत हासिल करेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours