हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होना है इसीलिए पुलिस नहीं चाहती कि कोई चूक हो पुलिस सभी आने जाने वालों पर नजर रख रही है और सभी फोर व्हीलर गाड़ियों की चेकिंग कर रही है इस बाबत जब कस्बा चौकी इंचार्ज खेमेंद्र सिंह गंगवार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चुनाव को मद्देनजर रखते हुए एसएसबी को साथ में लेकर एसएसपी के निर्देशानुसार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और सभी गाड़ियां चेक की जा रही है क्योंकि चुनाव सर पर है
जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स है सभी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो उससे पूछताछ की जा रही है उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति अवैध कारोबार करता है या किसी भी तरह की अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उनका हर संभव प्रयास है कि चुनाव सकुशल संपन्न हो सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours