हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देश की आजादी में प्रमुख व अग्रणी भूमिका निभाने वाले शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव के शहीदी दिवस पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड ने भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा गोविंद घाट पर दीपदान कर श्रद्धांजलि दी। वहीं समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे ने कहा कि आज शहीद ए आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बटुकेश्वर दत्त एवं आसफ उल्ला खान को उनके देश भक्ति व क्रांतिकारी साहस को याद कर तथा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। पांडे ने कहा कि वीर शहीदो ने आजादी की लड़ाई में अपने आप को बलिदान किया और इस देश को आजाद करवाया, इनके बलिदान के कारण ही हम लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे, महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्षा सावित्री नेगी, रश्मि चमोली, विजय भंडारी, मधु नौटियाल, मंजू लोनी, राजेश गुप्ता, नथी जुयाल, गया प्रसाद कुकरेती, सुमन चौहान, साधना नवानी, जसोदा भट्ट, रमेश रतूड़ी, आनंद सिंह नेगी, आर एस मनराल आदि ने कहा कि आज हम शहीदी दिवस पर संकल्प लेते हैं कि इनके बताए रास्ते पर चलने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। साथ ही दुख प्रकट करते हुए कहा कि आज देश की राजनीति इतने गंदे दौर से गुजर रही है कि कुर्सी के लिए राजनेता कुछ भी करने को तैयार बैठे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours