हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भीकमपुर से एक व्यक्ति तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक तमंचे के साथ एक कारतूस भी बरामद हुआ मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि भीकमपुर क्षेत्र में एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है। पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर एक युवक को रोका गया। तो वह पुलिस को गुमराह कर भागने की कोशिश करने लगा पुलिस ने कठोर बल का इस्तेमाल कर उसकी तलाशी ली। पुलिस को उसके पास से तमंचे के साथ एक कारतूस मिला। वहीं कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कल रात भीकमपुर चौकी क्षेत्र से एक युवक गिरफ्तार किया गया जिसका नाम सुनील कुमार पुत्र किरण निवासी पंडित पुरी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours