हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को राष्ट्र विरोधी नारे लगाने और फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद की टिप्पणी करने पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विश्व हिंदू परिषद व हिंदू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता लक्सर कोतवाली पहुंचे और फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। आनन फानन में लक्सर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की घेरा बंदी कर सलमान पुत्र हनीश खानपुर बरहमपुर तथा नदीम अहमद पुत्र जाहिद निवासी निरंजनपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। वही लक्सर कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवकों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours