हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विकास शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व में आज आजादी का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले वन्य जीव सप्ताह की भी शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर पार्क की चीला रेंज में पीलीभीत टाइगर रिजर्व से एनटीसीए की जागरूकता रैली हरिद्वार पहुंची। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के सभी टाइगर रिजर्व में इस बेटन को लेकर बाघों के संरक्षण व संवर्धन की शपथ दिलाई जा रही है। पीलीभीत से आई रैली को पार्क की सभी रेंज में ले जाया जाएगा। देश के 51 टाइगर रिजर्व में से इस रैली को निकाला जाएगा।  जिसमें राजाजी टाइगर रिजर्व भी शामिल है, आगामी 8 अक्टूबर को रणथंबोर पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर इस रैली का समापन किया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours