हरिद्वार की गूंज (24*7)

  • (आश्कार अली) भगवानपुर। थाना बुग्गावाला क्षेत्र में बचपन के दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी, आरोप है कि मृतक युवक आरोपी की पत्नी के साथ नाजायज संबंध बनाता था। इससे परेशान युवक ने अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बुग्गावाला थाना प्रभारी नंदकिशोर ग्वाडी ने बताया कि रसूलपुर टोंगिया गांव में गोपिन नाम के युवक का शव बुधवार रात मिला था। जांच में पता चला कि दिन भर गोपिन अपने ​जिगरी दोस्त प्रवीण के साथ घूम रहा था। पुलिस ने प्रवीण को बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि प्रवीण और गोपिन दोनों एक फैक्टरी में काम करत थे और दोनों घन्ष्ठि मित्र थे। दोनों शादीशुदा थे, गोपिन के तीन बचचे थे जबकि प्रवीण के एक लडकी थी। प्रवीण ने बताया कि गोपिन ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाए थे और मना करने पर भी वो मान नहीं रहा था। इसलिए उसने बुधवार को दिन भर उसे शराब पिलाई और रात में जूते के फीते से उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। गांव वालों ने खेत में शव पडे होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours