हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दिनारपुर के नजदीक खेत मे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पंहुची पथरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह गांव दिनारपुर के नजदीक खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मंच गया। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची ओर शव को खेत से उठाकर बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आसपास में शिनाख्त कराई, मगर शव की शिनाख्त नही हो पाई। पुलिस ने अज्ञात शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। पथरी एसओ गोविन्द कुमार का कहना है कि शव की ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि इस व्यक्ति का दिमागी संतुलन ठीक नही था और यह इधर उधर घूमता रहता था। मामले की जांच की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours