हरिद्वार की गूंज
(संजय पांचाल) रोहतक हरियाणा। हरियाणा फतेहाबाद की मातूराम कॉलोनी में एक युवती ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने युवती का शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतका के पिता ने बताया कि युवती बैंकिंग के एग्जाम की तैयारी कर रही थी। उसका 10 जून को एग्जाम होना था। जिसको लेकर वह मानसिक तौर पर परेशान थी। बीती रात युवती ने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएचओ सिटी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि मृतका के पिता सुरेश कुमार के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours