हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या के पिता शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता एवं पूर्व न्यायाधीश श्री सत्यनारायण पण्ड्या का आज पूर्णमासी के अवसर पर निधन हो गया। वे ९६ वर्ष के थे। न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त के बाद सन् १९८१ से गायत्री तीर्थ आ गये थे। श्री पण्ड्या पं. श्रीराम शर्मा आचार्यश्री द्वारा रचित अनेक साहित्यों को अंग्रेजी अनुवाद कार्य करते रहे। इसके साथ वे कार्यकर्त्ताओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया करते थे। पूरे शांतिकुंज एवं देश-विदेश में फैले गायत्री परिवार शोक में डूब गया। उनकी आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए जगह-जगह प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है। श्री पण्ड्या अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनके बड़े पुत्र डॉ. प्रणव पण्ड्या तथा डॉ. अरुण पण्ड्या के अलावा सुषमा जोशी एवं पद्मा व्यास बेटियाँ हैं।
उनकी अंतिम यात्रा कल प्रातः शान्ति कुन्ज से खड़ खड़ी के लिये रवाना होगी
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours