हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक जल शिक्षा ही जीवन का आधार है। शिक्षा से बच्चों में जहां सद्गुण आते हैं, वहीं उन के अंदर अच्छे संस्कार भी उत्पन्न होते हैं। उक्त् विचार नगर संचालक जल सिंह सैनी ने ग्राम सफीपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सभी स्कूली बच्चों को शक्तिवर्धक आहार एवं अन्य सामग्री वितरण के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त कर के ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। बच्चों को चाहिए कि वह शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का भाव अपने अंदर लाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अलावा अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को अच्छा माहौल दें, ताकि उनके अंदर देशभक्ति की भावना भी जागृत हो सके। प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजू जुयाल यादव ने कहा कि बच्चों को साक्षर बनाने के लिए वे पढ़ाई के साथ-साथ इन बच्चों को आवश्यक पाठन सामग्री भी समय-समय पर उपलब्ध कराते रहते हैं तथा गौरव गोयल जैसे सामाजिक व्यक्ति का इन बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए समय-समय पर जो उनका योगदान मिलता रहता है वह सराहनीय है।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि ऐसे निर्धन परिवारों के होनहार बच्चों के लिए जो सहयोग के रूप में पाठन सामग्री अपनी ओर से उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं, उससे उनके मन को संतुष्टि का भाव प्राप्त होता है तथा यह पुण्य का भी कार्य है तथा यह संस्कार उन्हें उनके माता-पिता से प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर समाजसेवी अभिमन्यु, अध्यापिका रेखा बुडाकोटी, श्रीमती अंजू सिंह तथा इमरान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।अंत में सभी बच्चों द्वारा हाल ही में कश्मीर में शहीद हुए भारतीय सेना के नौजवानों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना भी की गई।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours