(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी हाजी नौशाद अली ने कहा कि नपुंसक पाकिस्तान सामने से वार करे तो उसको औकात बता देंगे।उक्त् बातें हाजी नौशाद अली ने गत् दिवस कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी वारदात के बाद कही। उन्होंने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा ही पीछे से वार किया है तथा उसे हमेशा मुंह की खानी पड़ी है। हमारी सेना के वीर जवानों के खून के एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पर जब भी विदेशी तथा अंदरुनी शक्तियों ने हमला किया है तब-तब हमारे देश के वीर जवानों ने उनके नापाक इरादों को विफल कर दिया। हाजी अली ने कहा कि यह केंद्र कि मोदी सरकार की विफल नीतियों के कारण ही हमारे देश के जवानों की शहादत हुई है। उन्होंने हमले में शहीद जवानों को खिराज ए अकीदत पेश की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours