हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपवास भी रक्खा इस कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत भी पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ और साथ ही हरीश रावत ने लक्सर एस०डी०एम० को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें किसानों की समस्याओं के साथ साथ और भी कई समस्याएं उठाई गए। हरीश रावत ने कहा कि कुछ लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। कि तटबंध बनाने के दौरान हरीश रावत ने भ्रष्टाचार किया। प्रति सरकार से मांग करता हूं कि हाईकोर्ट के जज के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया जाए और उसके द्वारा जांच कराई जाए में परिणाम के लिए तैयार हूं। हरीश रावत ने कहा कि देश के 5 राज्यों में हमारी सरकार बनी है और वहां किसानों का ऋण माफ कर दिया गया।  अगर केंद्र में हमारी सरकार बनती है तो यहां भी सभी किसानों का ऋण माफ कर दिया जाएगा। साथ ही हरीश रावत ने कहा कि रिक्त पड़े सभी पद भरे जाएंगे और बेरोजगारी को खत्म किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने मेरे द्वारा किए गए कार्यों को रखरखाव नहीं किया। लक्सर और खानपुर में कोई एक भी सड़क बनाई गई हो बताए। हाल ही में पुलवामा में हुए हमले को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस समय पूरा विपक्ष केंद्र सरकार के साथ खड़ा है केंद्र सरकार कोई अंतिम निर्णय लें, हमें एक मजबूत हिंदुस्तान चाहिए। एक ऐसा मजबूत हिंदुस्तान जो आतंकवाद के सामने खड़ा हो सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours