हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बसेड़ी खादर गांव के सी० बी० पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में टीचिंग प्रैक्टिस कराई गई। जिसे ब्रिज कोर्स करने वाले अध्यापकों की टीचिंग प्रैक्टिस प्रमोद चौधरी तथा मधुसूदन शास्त्री के नेतृत्व में सुचारू की गई। वहीं सी०बी० पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अनिल कुमार ने प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी अध्यापकों ने बहुत अच्छे तरीके से अपना कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए गुणवान अध्यापकों की आवश्यकता होती है। जिससे आगे चलकर बच्चे देश के नाम के साथ साथ अपने माता पिता तथा गांव का नाम रोशन करें। प्रिंसिपल अनिल कुमार द्वारा सभी अध्यापकों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक चतर सिंह, उप्पल मनोज कुमार, ललिता, गौरव, संजय, अमरदेव, ऋतु, वर्षा, पारुल, सुरेश चंद, पूर्णिमा, गीता, दीपाली, रूपी आदि अध्यापक उपस्थित रहे। सभी अध्यापकों ने एक स्वर में कहा कि दुनिया की हर चीज बाटी जा सकती है। लेकिन शिक्षा बाटी नहीं जा सकती।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours