हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। सुभाष नगर स्थित गोगा महाडी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक स्वामी ओम प्रकाश (वृंदावन) ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। श्री कृष्ण जी के द्वारा दिया गया धर्म रक्षा और प्रेम भाव का संदेश हमारे लिए आज के समय में और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। आज जहां धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए तो वहीं अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए भी आगे आना पड़ेगा। कश्मीर में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए चल रही सप्ताह भर की इस भागवत कथा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कथा में अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं समाजसेवी गौरव गोयल तथा व्यापारी नेता अरविंद कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि कथाओं के माध्यम से हमें अपने जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा मिलती है व भगवान जी के द्वारा बताए गये सदमार्ग पर चलने से ही हमारा संसारी कल्याण संभव हो सकेगा। कथा आयोजक एवं युवा भाजपा नेता गौरव शर्मा ने अतिथि गणों का स्वागत किया तथा अतिथिगणों द्वारा भी कथावाचक स्वामी ओम प्रकाश जी को पुष्पमाला अर्पित कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पवन शर्मा राजेश शर्मा, ऋषिपाल सिंह, गोविंद कुमार, रजत गौतम, राकेश कुमार, कमल सैनी, राखी शर्मा, पूनम रानी आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours