हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकांत पाठक) हरिद्वार। एक भेंट वार्ता के दौरान कर्नल हरिशंकर शर्मा ने कहा कि गंगा नगरी सिडकुल बहादराबाद के कुछ व्यक्ति आदि ने मिलकर हरित पट्टी पर अवैध रूप से दीवार का निर्माण कर वाल्मीक बस्ती के लोगों का आवागमन मार्ग बाधित कर दिया जबकि ऊपर 132 केवीए हाईटेंशन लाईन भी है बताते चलें कि हाईटेंशन लाईन के नीचे सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिकृमण गैर कानूनी कार्य की श्रेणी में अाता है क्यों कि सत्ता पक्ष के नेता का सहयोग होने के कारण प्रसाशन की मूक सहमति से दबंगो द्वारा उक्त  कार्य को अंजाम दिया गया, बाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा विरोध करने पर उन्हे जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया जिसकी शिकायत जिला प्रशासन व संबधित थाना प्रभारी को किये जाने पर नतीजा शून्य निकला उक्त दंबगों द्वारा उक्त सरकारी जमीन पर शापिंग काम्पलेक्स बनाने की योजना है, मोहल्ले वासियों ने उक्त आशय की लिखित अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार दिल्ली को राष्ट्रीय डाक द्वारा भेज कर न्याय की गुहार लगाई है, हाई कोर्ट अधिवक्ता पर्यावरण विद् कर्नल हरिशंकर ने इस घटना पर गहरा रोष प्रकट करते हुये कहा कि बाल्मीकि भी हमारी हिंदू समाज का एक अति महत्वपूर्ण हिस्सा हैं सत्तामद में उनका शोषण व उत्पीड़न एक निंदनीय कार्य है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours