हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महासभा की ओर से रविदास जयंती के अवसर पर नगर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा के समापन अवसर पर रात्रि नगर निगम स्थित कार्यक्रम में महासभा की ओर से शोभायात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों तथा महासभा के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में शामिल संत रविदास एवं देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल तथा नवीन जैन एडवोकेट ने अपने संबोधन में संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में दलित एवं दबे कुचले लोगों का जीवन सुधारने के लिए कार्य किया। उनके समाज हित में किए गए कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। दलित समाज अब शिक्षित एवं जागरूक हो गया है तथा वह अपने समाज को उन्नति के मार्ग पर पहुंचाने के लिए अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज रविदास जयंती के अवसर पर इस समाज को संकल्प लेकर विकास की राह में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर महासभा के भारत कुमार, विपिन, मुकेश, अजीत जाटव, विशाल तथा चंद्रशेखर आदि ने अतिथि गणों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours