हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) न्यूज़। लखनऊ उ०प्र० पुलिस में 14 साल बतौर सिपाही काम करने वाले श्यामबाबू अब डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं। उन्होंने मार्च 2016 में पीसीएस प्री का टेस्ट दिया था। सितंबर में मुख्य परीक्षा हुई। रिजल्ट 2018 के नवंबर महीने में आया। इसके बाद 10 दिसंबर को उनका इंटरव्यू हुआ था।

चयन होने के बाद उन्होंने कही ये बात
चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच समन्वय की कमी है, जिसे दूर करके बेहतर किया जा सकता है। जनता के साथ मित्रवत व्यवहार होना चाहिए। पुलिस महकमे में फोर्स की कमी के साथ निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इसे भी पहली प्राथमिकता मानकर दूर करना चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours