हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर निजी अस्पतालों की मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महासचिव दीपक टंडन ने कहा कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में निजी चिकित्सक सप्ताह भर से अपने चिकित्सालय बंद कर हड़ताल कर रहे हैं। चिकित्साको की हड़ताल से आम जन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सरकार इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्साको पर काला कानून ठोकने का काम किया जा रहा है। यदि यह एक्ट निजी चिकित्सकों पर लगाया जाता है 95 फिसदी इलाज महंगा हो जाएगा, जिससे मानक पूरे नहीं कर पाने पर छोटे अस्पताल बंद हो जाएंगे और चिकित्सा क्षेत्र में कार्पोरेट संस्कृति हावी हो जाएगी। और बड़े अस्पताल चांदी काटेंगे। जिसका सीधा लाभ मुख्यमंत्री को मिलेगा, क्योंकि स्वस्थ विभाग मुख्य मुख्यमंत्री के पास है। उन्होंने कहा कि लोगों को इलाज कराने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी तथा निजी चिकित्सकों की हड़ताल के चलते लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चिकित्सकों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के रोगी परेशान है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पाण्डे व विवेक भूषण विक्की ने कहा कि राज्य की सरकार गूंगी बहरी सरकार है। लोगों की समस्याओं से सरकार को कोई लेना देना नहीं है। सप्ताह भर से धर्मनगरी के तमाम निजी चिकित्सालय बंद है रोगी इलाज कराने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र व अरशद ख्वाजा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की हालत तो पहले से ही ठीक नहीं है धर्म नगरी के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा की भारी कमी के चलते लोग निजी चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन हड़ताल के चलते निजी चिकित्सालय में भी मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है उन्होंने कहा कि महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग तमाम लोग परेशान है। सरकार को लोगों की दिक्कतों को समझते हुए समस्या का समाधान करना चाहिए जितेंद्र सिंह व दिव्यांशु अग्रवाल ने कहा कि जल्द से जल्द जनहित में निजी चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान किया जाए। काले कानून को किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर शैलेंद्र, सूरज कश्यप, अमन अरोड़ा, कार्तिक शर्मा, समर्थक गर्ग, नीलम शर्मा, यश भाटिया, रिकी, सचिन, रजनी धीमान आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours