हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। शिवालिक गंगा विहार रोशनाबाद की गली नम्बर 5 में महावीर हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हवन पूजन के साथ सविधि सम्पन्न हुआ व बाद में अखण्ड भण्डारा का आयोजन भी डॉ आशीस मिश्रा व ए०केे० मिश्रा जी के विशेष योगदान से शाम 5 बजे तक चलता रहा ए०के मिश्रा ने कहा कि अंजनी पुत्र महाबली हनुमान राम के भक्त होने के साथ-साथ ऩीतग्य बुध्दिमान होने के साथ-साथ महान बलशाली भी थे वर्तमान समय पर युवा पीढ़ी को उनका अनुसरण करना चाहिए क्यों कि इस समय युवा वर्ग नशे का आदी होकर बलहीन होता जा रहा है, सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours