हरिद्वार की गूंज (24*7)
- (गगन शर्मा) हरिद्वार। यदि आप सुबह उठकर पूजा करने की आदत है यदि आपको मंदिर, मस्ज़िद जाने की आदत है। तो सच्चे मन से देश के जवानों के जीवन की रक्षा हेतु प्राथर्ना कीजिये। नही देखा जाता जब कोई 6 महीने का बच्चा अपने पापा को मुखाग्नि दे। जब किसी शादी से कुछ दिन पहले ही उस घर मे मातम फैल जाय। नही देखा जाता जब कोई कम उम्र में ही विधवा हो जाय। क्योकि उनके परिवार का सदस्य हम और हमारे देश की रक्षा के लिये शहीद हुवा है। उनके जीवन की रक्षा हेतु यदि मिलजुल कर महामृत्युंजय जाप, हवन कराना पड़े तो कराओ। खर्चा हम देगे, लेकिन दुवा करो कि अब और कोई देश का जवान शहीद न हो। कोई माँ, कोई बहन, कोई पत्नी की आंखों में आँशु न आये। हे संकट मोचन हनुमान जी रक्षा करो, रक्षा करो। कायर नही है हमारी सेना के जवान न ही वो डरपोक है, लेकिन मृत्यु को तो बहाना चाहिए। न जाने हमारी किस अच्छाई के चलते, किस पुण्य कार्य के चलते हमारी दुवा स्वीकार हो जाये और जवानों की सुहागनों का सुहाग बना रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours