हरिद्वार की गूंज (24*7)

(सन्नी तोमर) हरिद्वार। पाक और भारत के युद्ध में भारत ने पाक पर जबरदस्त हवाई हमले करते हुए भारत ने पाक के आतंकी ठिकाने पर 1000 किलो के बम बरसाये। इस ऑपरेशन में पाक के 300 आतंकी के मारे जाने की खबर आ रही है। भारतीय सैनिकों की चंद मिनट की कार्रवाई से पाकिस्तान के आतंकवादी ढेर होते हुए दिखाई दिए। भारत के हवाई हमलों से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। भारतीय सेना के द्वारा पाक के 300 आतंकी मरे जाने की ख़ुशी में बहादराबाद के व्यापारियों ने माँ काली मंदिर पर हलवा बाटकर अपनी खुशी का जाहिर किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। उन्होंने कहा कि भारत के 40 से अधिक सैनिक शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे सैनिको ने पाकिस्तान को ईट का जवाब पत्थर से दिया हैं। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों की एक एक बूंद के कतरे का हिसाब किताब दिया जाएगा। पाकिस्तान को सैनिकों पर हमले का खामियाजा नक्शे से दुनिया के नक्शे से खात्मा होकर चुकाना होगा। इस अवसर पर सुनील चौहान, अनिल चौहान, विनय चौहान, नवीन चौहान, सन्नी तोमर, सचिन चौहान प्रशांत चौहान, योगेंद्र चौहान, नीरज चौहान, अक्षित चौहान पप्पू चौहान हन्नी छोटू रोबिन, उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours