हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो)
रुड़की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज बेहेडेकीढ सैदाबाद, इकबालपुर में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/न्यायाधीश शिवानी पसवोला ने किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह के साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के आयोजनों से लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता आती है और उनमें अपने अधिकारों और कानून की जानकारी को लेकर भी जिज्ञासा पैदा होती है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया,जिसमें प्रमुख रूप से पेंशन आदि की समस्याएं सामने आई,जिन्हें लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द निपटाने के लिए निर्देशित किया गया।साथ ही इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने पर भी जोर दिया गया ताकि लोगों में जागरूकता पैदा हो सके। इस दौरान पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग, मेरा गांव अभियान, ट्रेफिक विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours