हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबन्द। छात्रों को अनुशासन में रखने और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के प्रबंधतंत्र ने आदेश जारी किया है जिसके तहत संस्था के छात्रों को बिना वजह इधर उधर न जाने की हिदायत देने के साथ ही हर समय उन्हें जेब में पहचान पत्र रखने को कहा गया है इतना ही नहीं संस्था में दाखिल होते वक्त उन्हें गेट पर अपना पहचान पत्र दिखाना होगा संस्था के छात्रावास प्रभारी की ओर से चस्पा किए गए आदेश में कहा गया है कि अब रात के समय संस्था दरवाजे समय से बंद किए जाएंगे इसलिए सभी छात्रों को हिदायत दी जाती है कि वह दारुल उलूम के भीतर ही रहें और बिना वजह इधर उधर न जाएं साथ ही कहा गया है कि रात के समय संस्था के गेटों पर शिनाख्ती कार्ड (पहचान पत्र) चेक करके ही उन्हें भीतर दाखिल होने दिया जाएगा इसलिए छात्र हर समय पहचान पत्र को अपने पास रखें इसके लिए दरबानों को लिखित में आदेश जारी किया गया है इसके साथ ही छात्रों को चेतावनी भी दी गई है कि आदेश का पालन न करने वाले छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी छात्रा वास मे छात्रो के अलावा कोई अन्य व्यक्ति न घुस सके इसलिए सभी छात्रो को हिदायत के साथ साथ आई कार्ड हर समय अपनी जेब मे रखने का आदेश जारी किया गया हमदरसा जामिया शैखुल हिन्द के मुफ्ती असद कासमी ने कहा की दारुल उलूम ने जो फरमान जारी किया है  छात्रों के लिए की दारुल उलूम में पढ़ने वाले छात्र जो है रात के वक्त में अपना वक्त जाए न करें इधर उधर न घुमे उसके लिए दारुल उलूम में एक समय तय किया है इस वक्त में हमारे रात में गेट बंद हो जाएंगे और छात्र जो दारुल उलूम में पढ़ने वाले हैं वो अपना आई कार्ड अपने पास में रखें क्योंकि देश के हालात इस तरीके से चल रहे हैं कि आए दिन जो है किसी न किसी को जो है गिरफ्तार कर लिया जाता है और फिर उसमें दारुल उलूम को निशाना बनाया जाता है तो दारुल उलूम जो है हमेशा अमन चैन का संदेश देता चला रहा है दारुल उलूम हमेशा हिंदुस्तान में रहने वालों की अमन चैन की बात करता है तो दारुल उलूम के ऊपर इस तरह का कोई निशाना न बने उसको देखते हुए दारुल उलूम ने अपने छात्रों को यह हिदायत जारी की है कि वो अपना आई कार्ड अपने पास रखें और रात में अपना वक्त खराब न  करते हुए दारुल उलूम के अंदर रहे गेट के ऊपर चेकिंग भी होगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours