हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) न्यूज़। न
पीसीएस 2016 का परिणाम शुक्रवार को जब घोषित हुआ तो सफल अभ्यर्थियों की सूची में शामिल कुछ नामों ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति दृष्टि बिल्कुल स्पष्ट हो, उसे हासिल करने के लिए सही दिशा में पूरी लगन से मेहनत हो, टाइम मैनेजमेंट हो तो सफलता दोनों बांहे फैलाकर आपका स्वागत करेगी। न समय की कमी राह में बाधा बनेगी और न ही अन्य किसी प्रकार की किठनाई आपकी डगर रोक पाएगी। पुलिस विभाग में सिपाही व प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षकों में भी पीसीएस में कामयाबी हासिल की। प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक रहते पीसीएस की परीक्षा देने वाले भीमपुरा क्षेत्र के बरेवा मुखलिसपुर निवासी परमात्मानन्द सिंह के इकलौते पुत्र व प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक सौरभ सिंह अब एसडीएम साहब बन गए हैं।सौरभ की तीन बहनें भी वैज्ञानिक, प्रॉफेसर व शिक्षक हैं। सौरभ की शुरूआती पढ़ाई नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर में हुई। रामकरण इंका से इंटर व पीजी कॉलेज भीमपुरा से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान 2015 में प्राथमिक विद्यालय सिसवार कला में सौरभ को शिक्षक के पद पर तैनाती मिल गयी।हालांकि इसके बाद भी वे अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहे। पीसीएस-2016 की परीक्षा में सौरभ को यूपी के टॉप टेन में जगह मिली है। आठवां स्थान हासिल करने वाले सौरभ का चयन एसडीएम के पद पर हुआ है। परिणाम की सूचना आने के बाद शनिवार की सुबह से ही सौरभ के घर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया। उन्होंने सफलता का श्रेय चाचा राजेन्द्र सिंह व शिक्षकों को दिया। इस दौरान डिप्टी रजिस्टार अवनीश राय, प्रदीप राय, विपिन सिंह, विनय सिंह, दुर्गा सिंह, विनय सिंह, अम्बुज सिंह, कमलेश सिंह आदि बधाई देने पहुंचे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours