हरिद्वार की गूंज (24*7)

  • (मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। NSUI छात्र संगठन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं ज्वालापुर थानध्यक्श को चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए शिकायत पत्र दिया गया था। परन्तु शिकायत पत्र पर कोई भी कार्यवाही प्रशासन द्वारा नही की गयी। जिस कारण चाईनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए NSUI के बैनर तले NSUI शहर उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी एवं NSUI शहर महासचिव अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व मे रानीपुर मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर अध्यक्ष पार्थ खुराना एवं शहर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि यदि चाइनीज़ मांझे पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया। तो NSUI छात्र संगठन इससे भी बडा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालो मे राशिद अली जिला सचिव- युवा कांग्रेस, विकास गौड़ छात्र नेता,आदित्य भारती, ईशान सईद छात्र नेता, आमिर खान, फ़रमान सलमानी गिटि, शिखर पांडे पंडित, विशाल शर्मा, यश तोमर, निमित पुरोहित, रोहित सूद, अंकित कुमार, शिवम, कुर्बान अंसारी, एडवोकेट असद राजपूत, मोअजम्म अली, कमल तनेजा, सक्षम धिन्ग्रा, प्रियम बजाज आदि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours