हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हिरना खेड़ी ग्राम निवासी पप्पन कुमार ने कोतवाली मे तहरीर देकर बताया था कि करीब दो माह पहले उनकी पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जब उन्हें उसकी पुत्री लापता हो जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसकी आस-पड़ोस रिश्तेदारी में काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका था। इसके बाद उन्होंने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को लापता किशोरी के परिजन लक्सर कोतवाली पहुंचे तथा उन्होंने पुलिस पर उसकी तलाश करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उसकी तलाश करने की मांग की। लापता किशोरी के परिजनों का कहना है कि 2 महीने गुजरने के बाद भी पुलिस ने उसकी पुत्री को तलाश करने की जहमत तक नहीं उठाई है तथा वह भी उसे तलाश करने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी पुत्री को अपहरण कर अपने पास बंधक बना रखा है। उधर पुलिस का कहना है कि एक टीम गठित कर दी गई है जल्दी उसकी पुत्री को तलाश कर उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद लापता किशोरी के परिजन घर लौट गए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours