हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। गंगनहर कोतवाली रुड़की की कमान प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह को मिलने के बाद आज कोतवाली कार्यालय में कार्यभार संभालने पर उन्हें नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी तथा उनके अच्छे कार्यकाल की कामना करते हुए नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह को अपना हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल, डॉ.तेज सिंह सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद कश्यप, प्रवीण मेंदीरत्ता, अनूप शर्मा, अनुराग कौशिक व इमरान देशभक्त आदि ने राजेश शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें प्रभारी निरीक्षक का पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दी। श्री शाह का स्वागत करते हुए सभी नेताओं ने कहा कि प्रदेश के ईमानदार एवं व्यवहार कुशल पुलिस निरीक्षक के रूप में गिने जाने वाले राजेश शाह की कार्यप्रणाली एवं कार्यकुशलता का लाभ कोतवाली पुलिस को मिलेगा। श्री शाह ने कहा कि वे पुलिस एवं जनता के बीच अच्छा तालमेल बनाने के लिए तथा क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।उनका प्रयास रहेगा कि एक पुलिस अधिकारी के रूप में वह नगर की जनता की सेवा करें।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours