हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकांत पाठक) हरिद्वार। एक भेंट वार्ता में कर्नल एच०एस० शर्मा ने बताया कि रामधाम कालौनी के पास स्थित सिडकुल से लगी गंगा कॉलोनी के पास मेरा खुद का एक प्लाट था जिसमें जलभराव के कारण मैंने एक नाले का निर्माण कर दिया था ताकि जलनिकासी हो सके कुछ समय पश्चात उसपर निर्माण देख कुछ असमाजिक तत्वों ने यह कहना शुरू कर दिया कि नाले पर अवैध निर्माण कार्य हो रहा है व दलित बस्ती का आवागमन बंद करते हुये हरित पट्टी को अतिक्रमित कर हाईटेंशन लाइन के नीचे सरकारी जगह पर भूमाफियाँयों द्वारा अवैध निर्माण प्रारम्भ कर दिया गया जिसका विरोध वाल्मीक समाज की महिलाओं व पुरूषों द्वारा किये जाने पर दबंग भूमाफियाँयों द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया गया व उनके चरित्र पर भी आपत्ति जनक लांछन लगाते हुये भद्दी गालिया दी जिसकी लिखित तहरीर चौकी व थाने में दी गई परन्तु मामला रफादफा कर दिया गया उक्त अवैध दीवार का जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तो मेरे विरूद्ध मुकदमें की धमकी दबंग सत्तापक्षीय भूमाफियाँयों द्वारा दी गई, हरित पट्टी पर एक मंदिर का अवैध निर्माण कार्य कर करोड़ो की जमीन पर कब्जा कर रखा है जिनका सहयोग विधायक द्वारा किया जाना एक शर्मनाक विषय है क्यों कि सत्तामद में लोगों की जनभावनाओं से खिलवाड़ करते हुये दलितों की उपेक्षा करने के परिणाम बेहद गम्भीर हो सकते हैं, सिख बटालियन में रहे कर्नल हरीशंकर शर्मा ने कहा कि जिस देश की सुरक्षा के लिए रेगिस्तान व ग्लेशियर में अपनी जान की परवाह किए बिना मैने अपना जीवन बिता दिया उसी देश में होने वाले अन्याय अत्याचार में सत्ता व प्रसाशन का मूकसहयोग एक चिंता का विषय है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours