हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकांत पाठक) हरिद्वार। सचिन पिहवाल अध्यक्ष राष्ट्रीय जन क्रान्ति पार्टी से एक भेंट वार्ता में बताया कि गंगा कालौनी बेरियल नम्बर 6 में हरित पट्टी पर दबंगो द्वारा किये जा रहे अतिकृमण का विरोध करने पर सत्तापक्छीय लोगो द्वारा किये गये दुर्व्यवहार व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने को लेकर कर पुलिस द्वारा अनदेखा करना बेहद शर्मनाक व चिन्ताजनक बात है जिसका विरोध वाल्मीक समाज करेगी व आन्दोलन की नीति भी अपनायेगी, यदि समय रहते शीघ्र पुलिस बिभाग द्वारा उक्त दंबगों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की व सत्तापक्छ का साथ देते हुये मूक सहमति दी तो बाल्मीकि समाज आर पार की लड़ाई लड़ने हेतु तैयारी में है, उक्त गंगा कालौनी में हाई टेंशन लाइन के नीचे किये जा रहे अतिकृमण के दौरान दंबगो द्वारा बाल्मीकि समाज के लोगों को अपमानित किये जाने पर भी पुलिस प्रशासन की मूक सहमति की कड़े शब्दों में निंदा की श्री पिहवाल ने कहा कि शीघ्र ही समाज सड़को पर आन्दोलन के लिए तैयार है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours