हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। एस०वी०एम हायर सेंकेण्डरी स्कूल शिवालिक गंगा बिहार रोशना बाद में गणतंत्र दिवस पर सुबह 9.00 बजे ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्व प्रथम सरस्वती बंदना हुई व राष्ट्र गीत तथा हास्य नाटक बच्चो द्वारा प्रस्तुत किये गये साथ ही मेरा रंग दे बंसती चोला गीत पर डॉस प्रस्तुत किया दर्शको ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहें बच्चो की कला पर तालियाँ बजाई आदित्या पाठक ने भी आकर्षक डॉस प्रस्तुत कर लोगो को हैरत में डाल दिया सभी बच्चो को पुरस्कार प्रदान करते हुये सिंह पाल सिंह सैनी सभासद वार्ड नंबर 13 ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम स्कूल की शोभा में चारचॉद लगाते हैं व बच्चो में छिपी प्रतिभा को निखारने में सहयोगी सिद्ध होते हैं, विधायक आदेश चौहान ने सभी बच्चो व अध्यापकों की सराहना की तथा भारत स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डाला प्रबंधक सुरेश पाल ने सभी बच्चो व टीचरों का आभार व्यक्त करते हुये अनमोल पाठक को कक्षा 1 से पॉच तक की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष पुरस्कार प्रदान किया व सभी की मेहनत व लगनशीलता की प्रशंसा की, नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्कूल द्वारा बेमिशाल कार्यक्रम की तहे दिल से प्रशंसा की, अन्त में मिष्ठान वितरण किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours