हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर में यूरिया खाद की किल्लत बनी हुई है। किसानों को काफी परेशानी का सामना  करना पड़ रहा है। यूरिया खाद की पूर्ति नहीं हो पा रही है। आपको बता दें कि लक्सर में किसानो के सामने सबसे बड़ी परेशानी उर्वरक का ना मिलना बनी हुई है। इस समय गेहूं की फसल के लिए उर्वरक बेहद लाभकारी होता है। हर किसान को अपने गेहूं की फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए इस समय यूरिया नामक उर्वरक की बहुत जरूरत होती है ताकि वह अपनी फसल को यूरिया खाद डालकर अच्छी पैदावार ले सके। हाल ही में हुई बारिश ने इसकी जरूरत बेहद अहम कर दी है। लेकिन लक्सर में यूरिया का न मिलना किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। आज किसान यूरिया खरीदने के लिए घंटों लाइन में लगा रहता है। लेकिन उसके बाद भी उसे यूरिया नहीं मिल पा रहा है। उर्वरक का ना मिलना किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। जिससे किसान बेहद परेशान हो उठा है। अगर इस समय यूरिया खाद किसानों को नहीं मिल पाती है तो उसकी गेहूं की फसल की पैदावार पर काफी प्रभाव पड़ेगा। जिससे किसान के सामने रोजी रोटी के लाले पड़ सकते हैं। आपको बता दें कि यह समस्या काफी लम्बे समय से बनी हुई है। अगर विभाग की बात करें तो विभागों का इसकी और कोई ध्यान नहीं है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours