हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। बिसनपुर गांव के वो लोग जिनकी आजीविका भैसा बुग्गी से रेत, बजरी और पत्थर बेचकर चलती है आज वो सभी  बहादराबाद ब्लॉक के कटारपुर- अलीपुर में प्रधान नूतन कुमार से मिले। उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान कटार पुर को अवगत कराया कि कैसे उनका घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। किसी के घर बेटी की शादी है तो किसी बच्चे बी. एड, आई. टी. आई, पॉलीटेक्निक, स्नातक होने के बावजूद बेरोजगार घर बैठे हैं। ग्राम प्रधान ने सभी ग्राम वासियों को आश्वासन दिया कि कल प्रातः 10:00 बजे आप लोग पंचायत भवन पर पहुंचे जहां पर आपकी समस्या का निवारण के लिए आला अधिकारियों को बुलाया जाएगा ग्राम वासियों का कहना है की इस समय बच्चों की स्कूल, कॉलेज की फीस तो कही शादी का सीजन चल रहा है। लेकिन इस समय इन लोगों को गंगा से एक भी बुग्गी रेत की नहीं लाने देते लोगों का आरोप कि इस समय हम रोजी रोटी के लिए काफी परेशान है ग्राम प्रधान ने ग्राम वासियों को आश्वासन दिया की आपकी इस दुख की घड़ी में "मैं आपके साथ हूं चाहे मुझे मान्य मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें ग्रामीणों की समस्या से अवगत क्यो न कराना पड़े" इसके लिए उन्हें जो भी प्रयास करना पड़े वो हर सम्भव प्रयास करेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours