हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। दैवीय आपदा पर स्वीकृति लेकर अश्लील चित्रण व मिर्च मशाला डाल कर आकर्षित करने की गरज से बनी विवादित व हिन्दू संस्कृत के साथ खिलवाड़ करने वाली फिल्म केदारनाथ पर गरहा रोष जताते हुये राष्ट्रीय हिन्दू मंच के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति तथा सनातन हिन्दू धर्म की आस्था का प्रतीक पावन तीर्थ बाबा केदारनाथ को बदनाम करते हुये अश्लील चित्रण कर बनाई गई फिल्म को सरकार तुरन्त रोक लगाये ताकि करोंड़ो हिन्दू अनुयायियों की आस्था आहत ना हो वरना परिणाम बेहद गम्भीर हो सकते क्यों कि यह किसी व्यक्ति विशेष की नहीं अपितु सम्पूर्ण हिन्दू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ है, फिल्म सेंसर बोर्ड भी प्रत्येक धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुये फिल्म पास करे ताकि वेवजह धर्म विशेष की आस्था पर ठेस ना पहुंचे, नवीन जी ने कहा कि यदि समय रहते इस बात को गंम्भीरता पूर्वक नहीं लिया जाता तो करोड़ो हिन्दू इस बात के विरोध हेतु सड़को पर उतर आयेंगे, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा, नवीन जी ने स्पष्ट किया कि जिस टाकीज में यह विवादित फिल्म चलेगी वह टाकीज हिन्दू समाज के आर्कोष की भेंट चढ सकती है इसलिए कृपया इस फिल्म को ना चलायें तो ज्यादा बेहतर होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours