हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। विल्वकेश्वर मंदिर में पूजन कर लौटे मुकेश भारद्वाज राष्ट्रीय हिन्दू मंच के अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा टीम गठित कर फिल्म केदारनाथ पर निर्णय की रूप रेखा तैयार की गई थी, जिसमें सभी जिलाधिकारियों को निर्णय लेने का अधिकार सौंपा गया था, इसी क्रम में हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत ने तमाम हिन्दू संगठनो व अन्य बुद्धि जीवियों द्वारा किये गये विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुये फिल्म केदारनाथ पर एक सप्ताह हेतु रोक लगा दी है जो कि छणिक खुशी का पर्याय है, श्री भारद्वाज ने कहा कि यह पूर्ण खुशी नहीं कही जा सकती पूर्ण खुशी तो तब होगी जब सदैव के लिए पूर्ण उत्तराखंड में बैन होगा व हिन्दू संस्कृत के साथ खिलवाड़ करने वाली फिल्म कहीं भी देखने को नहीं मिले, भारद्वाज जी ने सभी मीडिया परिवार व हरिद्वार की गूंज के साथ साथ परिपाटी न्यूज ग्रुप का भी आभार व्यक्त किया उन्होने कहा कि मीडिया का सहयोग ही हमारी कामयाबी का राज है हमारी आवाज को जन जन तक पहुचाने की ताकत का नाम ही मीडिया हैं, जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया व महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्नेहलता मिश्रा ने जिलाधिकारी दीपक रावत जी का हृदय से आभार जताया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours